बाड़मेर में राजस्‍व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बाड़मेर में राजस्‍व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बाड़मेर में राजस्‍व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: June 6, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: June 6, 2026 11:25 am IST

जयपुर, छह जून (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बाड़मेर में एक राजस्व निरीक्षक को 18,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार तहसील सेडवा के राजस्व निरीक्षक धनराज को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन की नेखमबंदी (सीमांकन) करने के एवज में भू अभिलेख निरीक्षक धनराज द्वारा 32,000 रूपये बतौर रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार देर रात उसे परिवादी से 18,000 रूपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इसके अनुसार आरोपी परिवादी से पहले भी 12,000 रूपये ले चुका था। मामले में आगे जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में