राजस्थान में राजस्व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में राजस्व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में राजस्व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: June 2, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: June 2, 2026 5:01 pm IST

जयपुर, दो जून (भाषा) राजस्थान के गंगानगर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को एक राजस्व पटवारी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार हल्का 68 एलएनपी (रिड़मलसर) के राजस्व पटवारी अकुंश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के एक बयान के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी खेती जमीन का खाता विभाजन करने के एवज में पटवारी एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है।

ब्यूरो के अनुसार उसकी टीम ने मंगलवार को पटवारी अंकुश कुमार को मौके पर रंगे हाथ पकड़कर उससे रिश्वत राशि 50,000 रुपये बरामद किए गए।

इसके अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जा रही है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में