राजस्थान में राजस्व पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
राजस्थान में राजस्व पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर, चार जून (भाषा) राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने बृहस्पतिवार को हनुमानगढ़ जिले में राजस्व विभाग के एक पटवारी को 15 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, पटवार मण्डल चाहूवाली के राजस्व पटवारी श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्यूरो द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसके पिता के नाम जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में आरोपी पटवारी 30 हजार रूपये रिश्वत मांग रहा है।
बयान में बताया गया कि ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को 15 हजार रूपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।
भाषा पृथ्वी मनीषा जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


