रणथंभौर बाघ अभयारण्य क्षेत्र में दिखा सांभर, वन विभाग ने एएसआई को दिया नोटिस

Ads

रणथंभौर बाघ अभयारण्य क्षेत्र में दिखा सांभर, वन विभाग ने एएसआई को दिया नोटिस

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 04:45 PM IST

जयपुर, छह अगस्त (भाषा) रणथंभौर बाघ अभयारण्य क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास एक सांभर दिखाई देने के बाद वन विभाग ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अभयारण्य के जिस क्षेत्र में कचरे की मौजूदगी पर एएसआई को यह नोटिस दिया गया उसमें साफ-सफाई की जिम्मेदारी एएसआई की है।

घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान की सफाई कराई।

अधिकारियों ने बताया कि अब क्षेत्र को पूरी तरह साफ कर दिया गया है और कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया गया है।

इस घटना के बाद रणथंभौर बाघ अभयारण्य के उप वन संरक्षक (डीसीएफ), एएसआई के अधिकारियों और त्रिनेत्र गणेश मंदिर प्रबंधन के बीच बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

बैठक में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने, कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

भाषा बाकोलिया संतोष

संतोष