नई दिल्ली। भाजपा ने एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा और विजय माल्या को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को हमला बोला। आयकर विभाग की ओर से रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी होने के बाद संबित ने राहुल से पूछा कि इस मामले में वे चुप क्यों हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित ने कहा ‘यूपीए सरकार के दौरान भगोड़ा व्यवसायी विजय माल्या और रॉबर्ट वाड्रा भ्रष्टाचार के प्रतीक थे। लेकिन अब वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा को आयकर विभाग की तरफ से जारी हुए नोटिस पर चुप क्यों हैं’।
यह भी पढ़ें : मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली रायपुर-बिलासपुर फोर लेन-सिक्स लेन निर्माण की प्रगति की जानकारी
भाजप प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के दौरान माल्या और वाड्रा दोनों ने कानून का उल्लंघन किया। यूपीए सरकार के दौरान माल्या काफी खुश था लेकिन अब वह दुखी है। संबित ने कहा कि इससे पता चलता है कि यूपीए सरकार किस तरह डिफॉल्टर पर कार्रवाई करती थी और एनडी सरकार ने किस तरह से कार्रवाई की। पात्रा ने यह भी कहा कि माल्या ने साल 2013 में लोन के लिए पी चिदंबरम को एक चिट्ठी भी लिखी थी।
पात्रा ने कहा कि आयकर विभाग ने वाड्रा और उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी को साल 2010-11 का 25 करोड़ रुपए का एरियर चुकाने के लिए नोटिस जारी किया है।
वेब डेस्क, IBC24