संदीप किशन की वेब सीरीज ‘सुपर सुब्बू’ का दो जुलाई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारण

Ads

संदीप किशन की वेब सीरीज 'सुपर सुब्बू' का दो जुलाई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारण

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 07:05 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 07:05 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अभिनेता संदीप किशन की मुख्य भूमिका वाली आगामी तेलुगु वेब सीरीज ‘सुपर सुब्बू’ दो जुलाई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

मल्लिक राम द्वारा निर्देशित इस तेलुगु सीरीज की कहानी सुब्रमण्यम चिल्लुकुरी राव (सुब्बू) नाम के एक ईमानदार युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। सुब्बू की जिंदगी तब पूरी तरह पलट जाती है, जब उसे ‘माकीपुर’ नाम के एक गांव में एक यौन शिक्षा अधिकारी की नौकरी मिल जाती है।

इस सीरीज में मिथिला पालकर और मुरली शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इसकी कहानी राम, रमेश एलिगेटी और शिवानी धोबल ने लिखी है।

सीरीज निर्माता राजीव चिलका और भरत लक्ष्मीपति ‘चिलका प्रोडक्शंस’ है।

भाषा सुमित अमित

अमित