दिल्ली में 19 से 24 जून तक एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैम्पियनशिप में शीर्ष सितारे

Ads

दिल्ली में 19 से 24 जून तक एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैम्पियनशिप में शीर्ष सितारे

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 06:55 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) दिल्ली में 19 से 24 जून तक होने वाली एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैम्पियनशिप में ओलंपिक पदक विजेताओं समेत 34 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे ।

भारत में पहली बार यह टूर्नामेंट हो रहा है जो इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों का सीधा क्वालीफायर भी है ।

टूर्नामेंट से लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये जरूरी रैंकिंग अंक भी मिलेंगे । भारत की चुनौती की अगुवाई ओलंपियन भवानी देवी (साबरे) करेंगी जिन्होंने 2023 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था ।

चैम्पियनशिप के साथ ही एशियाई तलवारबाजी परिसंघ की आमसभा भी 19 जून को होगी जिसमें 42 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर