दिल्ली में जन भागीदारी के जरिए यातायात प्रबंधन में बदलाव लाने के लिए ‘संगम परियोजना’ शुरू

दिल्ली में जन भागीदारी के जरिए यातायात प्रबंधन में बदलाव लाने के लिए ‘संगम परियोजना’ शुरू

दिल्ली में जन भागीदारी के जरिए यातायात प्रबंधन में बदलाव लाने के लिए ‘संगम परियोजना’ शुरू
Modified Date: May 19, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: May 19, 2026 8:39 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में यातायात जाम को कम करते हुए आवागमन को आसान बनाने के मकसद से ‘‘ संगम परियोजना’’ नामक एक बहु-एजेंसी पहल शुरू की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस पहले के तहत जन भागीदारी, प्रवर्तन अभियानों और सड़कों के सुधारीकरण के लिए इंजीनियरिंग उपाय से यातायात व्यवस्था बेहतर की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि ‘‘ संगम परियोजना’’ या ‘सिस्टमैटिक/सिनर्जिस्टिक एक्शन एंड नेटवर्क्ड गवर्नेंस फॉर एरिया मोबिलिटी’ का उद्देश्य यातायात प्रबंधन को पारंपरिक प्रवर्तन-आधारित पुलिस नियंत्रित तरीके से बदलकर एक सहयोगात्मक शासन मॉडल बनाना है। इसके तहत स्थानीय यातायात चुनौतियों से निपटने के लिए ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (आरडब्ल्यूए), ‘मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन’ (एमडब्ल्यूए) और युवा समूहों को शामिल किया जाएगा।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में दो अप्रैल को टोडापुर यातायात पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद इस पहल को लागू किया और तीन अप्रैल को औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन किया गया।

बयान में कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली में व्यस्त समय के दौरान लोदी रोड-सुंदर नर्सरी मार्ग पर प्रतिबंध लगाए गए ताकि सुंदर नर्सरी और नीला गुंबद खंड पर यातायात भीड़ कम हो सके तथा ओबेरॉय फ्लाईओवर के माध्यम से यातायात मार्ग परिवर्तन किया गया।

इसमें कहा गया है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेहरम नगर में दिल्ली यातायात पुलिस, दिल्ली छावनी परिषद हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के जरिए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग स्थलों को हटाया गया।

अभियान के पहले पखवाड़े के दौरान, अधिकारियों ने 614 ई-चालान जारी किए, 479 ‘वर्चुअल ऑब्जर्वेशन ऑफ चालान’ (वीओसीए) नोटिस जारी किए और 113 वाहनों को जब्त किया। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और नए यातायात संकेत भी लगाए गए।

बयान में कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली में चलाए गए प्रवर्तन अभियानों के तहत ई-रिक्शा के खिलाफ 8,739 चालान, 290 वाहन जब्त और 18,857 नो-पार्किंग के मामले दर्ज किए गए। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाए गए।

भाषा यासिर माधव

माधव


लेखक के बारे में