सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को हिसार कोर्ट से राहत मिली है…रामपाल को दोनों केस में बरी कर दिया गया है…रामपाल पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने का आरोप है…दोनों ही मामलों में हिसार कोर्ट ने रामपाल और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है।
..हालांकि देशद्रोह और हत्या का केस चलता रहेगा..हरियाणा के हिसार में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल नवंबर 2014 से जेल में बंद हैं…दरअसल 2014 में एक क्रिमिनल केस में रामपाल को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर रामपाल के समर्थकों ने हमला कर दिया था…आश्रम में ढाल के तौर पर लोगों को बंधक बना लिया गया था…2 हफ्ते के बाद पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार किया था।