तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होने की संभावना है।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ और राज्य की कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंसी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सतीशन को कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद उन्होंने ‘लोक भवन’ में राज्यपाल से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार, सतीशन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सहयोगियों की ओर से समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया।
भाषा शफीक माधव
माधव