सऊदी अरब ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ का नवीनतम सदस्य बना

Ads

सऊदी अरब ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ का नवीनतम सदस्य बना

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 01:10 AM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 01:10 AM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) सऊदी अरब शुक्रवार को ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ (आईबीसीए) का नवीनतम सदस्य बन गया।

संबंधित संगठन एक ऐसा मंच है जो उन देशों को एक साथ लाता है जहां बिल्ली प्रजाति के शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसे जानवर पाए जाते हैं।

इसके साथ ही अब इस गठबंधन के सदस्य देशों की संख्या 26 हो गई है।

संगठन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आईबीसीए सऊदी अरब का अपने नवीनतम सदस्य देश के रूप में हार्दिक स्वागत करता है!’’

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल