Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Crime News/Image: AI Generated
Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी संजय सिंह को पुलिस ने रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है।
माइनिंग में दोगुने मुनाफे का दिया झांसा
Bilaspur Crime News जानकारी के मुताबिक, करीब दो साल पहले पीड़िता बीजेपी नेत्री की मुलाकात रांची के रहने वाले संजय सिंह से हुई थी। संजय सिंह ने खुद को एक बड़ा उद्योगपति बताया था। उसने नेत्री को माइनिंगमें निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश करा लिया।
नजदीकियां बढ़ाकर किया दुष्कर्म
कारोबार के बहाने आरोपी ने BJP नेत्री से नजदीकियां बढ़ाईं और उनके भरोसे का फायदा उठाकर दुष्कर्म (Bilaspur Crime News) की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने नेत्री को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार पैसों की डिमांड करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने धारा 64 BNS के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को झारखंड के रांची से धरदबोचा।
आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
हालांकि, आरोपी ने वीडियो (Bilaspur Crime News) जारी कर मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए खुद को निर्दोष बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।