Twisha Sharma Death Case Updates || Image- ANI News File
दिल्ली: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। (Twisha Sharma Death Case Updates) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। BCI ने कहा कि समर्थ पर लगे आरोप कानूनी पेशे की गरिमा को प्रभावित करने वाले हैं।
The Bar Council of India (BCI) suspends advocate Samarth Singh from legal practice with immediate effect over allegations linked to the death of his wife, Twisha Sharma, within months of marriage in Bhopal. pic.twitter.com/LQQRg3y0oo
— ANI (@ANI) May 22, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इससे पहले आज मामले का मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। समर्थ ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया था। हालाँकि इसके साथ ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी समर्थ सिंह के वकीलों ने जिला अदालत में सरेंडर की अर्जी पेश की थी, जिसमें आरोपी को अदालत में सरेंडर करने की अनुमति मांगी गई थे। (Twisha Sharma Death Case Updates) ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई थी। पुलिस ने समर्थ पर इनाम भी घोषित किया हुआ था।
ट्विशा की मौत के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच भोपाल गृह विभाग ने आखिरकार 10 दिनों के बाद इसके लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। अब गृह विभाग ने पत्र जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े