Raipur Blind Murder Solved within 24 Hours || Image- Raipur Police
रायपुर: राजधानी रायपुर में युवक की हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना गंज क्षेत्र का है। (Raipur Blind Murder Solved) गुरूवार को यहां डब्ल्यूआरएस अंडरब्रिज के पास वॉल्टियर रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान विशाल बाघ उर्फ बिट्टू के रूप में हुई थी। विशाल बाघ जागृति नगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या चाकू से हमला कर की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार कुणाल दीप अपने साथियों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कुणाल दीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी अरविंद बाघ उर्फ आशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि विशाल बाघ से उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। क़त्ल के इस मामले में थाना गंज में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। (Raipur Blind Murder Solved) पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द बाघ उर्फ़ आशी और कुणाल दीप शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े