सोने की खरीद और ईंधन खपत में संयम बरतने की प्रधानमंत्री की अपील का सावंत ने किया समर्थन

Ads

सोने की खरीद और ईंधन खपत में संयम बरतने की प्रधानमंत्री की अपील का सावंत ने किया समर्थन

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 08:51 PM IST

पणजी, 11 मई (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नागरिकों से सोने की खरीद और ईंधन खपत में संयम बरतने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का पालन करने का सोमवार को आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता को स्पष्ट संदेश दिया है और उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को टालने समेत कई उपायों का आह्वान किया था।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रतिकूल प्रभाव से लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

सावंत ने कहा, ‘‘दुनिया में दो युद्ध जारी हैं। हम सभी को कुछ चीजों पर नियंत्रण रखना होगा।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट को देखते हुए भविष्य अनिश्चित बना हुआ है और मौजूदा स्थिति ‘‘इंतजार करने और देखने’’ की है।

सावंत ने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान दिया, तो उन्होंने निश्चित रूप से अन्य देशों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर सोचा होगा। मैं सभी गोवावासियों से उनके संदेश का पालन करने की अपील करता हूं।’’

भाषा

खारी दिलीप

दिलीप