तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, सायोनी घोष और माला रॉय प्रमुख पदों से हटाई गईं

तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, सायोनी घोष और माला रॉय प्रमुख पदों से हटाई गईं

तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, सायोनी घोष और माला रॉय प्रमुख पदों से हटाई गईं
Modified Date: June 14, 2026 / 01:13 am IST
Published Date: June 14, 2026 1:13 am IST

कोलकाता, 13 जून (भाषा) संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से हाल में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल करने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सांसद सायोनी घोष को पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया और उनकी जगह युवा नेता अर्णब बनर्जी को नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने महिला संगठन तृणमूल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया है। कोलकाता दक्षिण से सांसद माला राय की जगह नदिया जिले के कालिगंज से विधायक अलीफा अहमद को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सायोनी घोष और माला राय दोनों को उन तृणमूल सांसदों के उस समूह का हिस्सा माना जा रहा है, जिन्होंने हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

पार्टी में चल रही उथल-पुथल के बीच बागी सांसदों ने घोषणा की है कि वे सोमवार को ओम बिरला से मुलाकात कर एक पत्र सौंपेंगे, जिसमें उन्हें ‘‘वास्तविक तृणमूल’’ के रूप में मान्यता देने की मांग की जाएगी। यह घटनाक्रम 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद सामने आया है।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में