वायनाड (केरल), 10 जुलाई (भाषा) वायनाड में भूस्खलन के बाद लापता हुए दो लोगों की तलाश के लिए शुक्रवार को बारिश के बावजूद अभियान जारी रहा। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और पुलिस के कई दलों ने हादसे के चौथे दिन तड़के ही खोज अभियान शुरू कर दिया। मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
भूस्खलन में लापता हुए दोनों व्यक्तियों की पहचान पश्चिम बंगाल के सर्वेक्षक राकेश गुचैत और हिमाचल प्रदेश के निर्माण प्रबंधक विक्रम राणा के रूप में हुई है।
भूस्खलन स्थल से बृहस्पतिवार तक छह शव बरामद किए गए। यह भूस्खलन सात जुलाई को वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना स्थल पर हुआ था।
मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बुधवार को कहा था कि खोज अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी।
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी