मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 आईईडी बरामद किए
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 आईईडी बरामद किए
इंफाल, दो मई (भाषा) सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में मणिपुर के उखरुल जिले में अवैध रूप से निर्मित 23 बंकर नष्ट कर दिए है और तेंगनौपाल जिले में 18 आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि लिटन पुलिस थाना क्षेत्र के मोंगकोट चेपू, शोंगफेल, मुल्लम, सिराराखोंग और रिंगु के पहाड़ी गांवों में बृहस्पतिवार को बंकर नष्ट किए गए।
इसमें बताया गया कि 12 बोर की एक ‘पंप-एक्शन शॉटगन’, 17 कारतूस और 111 खोखे भी जब्त किए गए।
इस साल फरवरी में उखरुल जिले में तंगखुल नगा और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के बाद से गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में कम से कम सात लोग मारे गए थे और 30 से अधिक घरों को जला दिया गया था।
इसी बीच, बुधवार को एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह पुलिस थाने क्षेत्र के टी बोंगमोल गांव में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त किया।
बयान के अनुसार, इस दौरान दो सिंगल बैरल राइफल, मैगजीन सहित नौ मिमी की चार पिस्तौल और 18 आईईडी जब्त किए गए। इन विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
भाषा तान्या सिम्मी
सिम्मी

Facebook


