हैदराबाद, 23 सितंबर (भाषा) हैदराबाद में 26 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से छेड़छाड़ के आरोप में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि पास के एक छात्रावास में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड ने महिला के साथ उस समय आपत्तिजनक व्यवहार किया जब वह एक वाहन से नीचे उतर रही थी। हालांकि, सुरक्षा गार्ड ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि महिला के गिरने पर उसने उसे संभाला था।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश