बिना मंजूरी दिए केन्द्र को फाइलें भेज रही हैं बेदी, इससे विकास बाधित हो रहा है : मुख्यमंत्री

Ads

बिना मंजूरी दिए केन्द्र को फाइलें भेज रही हैं बेदी, इससे विकास बाधित हो रहा है : मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 01:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

पुडुचेरी, 19 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल किरण बेदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्थानीय सरकार की विकास और कल्याण से जुड़ी लगभग हर फाइल को बिना वजह केन्द्र को भेज रही हैं और इससे विकास बाधित हो रहा है।

Read More News: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला, गृहमंत्री ताम्रध्वज बोले- BJP इस मुद्दे पर जबरन कर रही राजनीति

दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के बाद पुडुचेरी वापसी पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत का कोटा रखने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले बैठक में भाग लेने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों ने 10 प्रतिशत कोटा के फैसले का आम सहमति से स्वागत किया।’’

Read More News: सलमान खान ने खुद को किया आइसोलेट, ड्राइवर और 2 स्टाफ पाए गए हैं कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले को मंजूरी के लिए बेदी के पास भेजा गया ताकि नीट परीक्षा पास करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला मिल सके। लेकिन उपराज्यपाल ने बिना किसी टिप्पणी के वह फाइल केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में जबकि दाखिले के लिए काउंसलिंग पूरी होने वाली है, बेदी इन बच्चों का नुकसान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 प्रतिशत कोटे के संबंध में उन्होंने फोन पर केन्द्रीय गृह मंत्री और गृहसचिव से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘गृहमंत्री ने इसपर विचार करने का आश्वासन दिया है।’’