नहीं थम रहा सेंगोल का विवाद, कांग्रेस नेता बोले – तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही बीजेपी और RSS…

Ads

नहीं थम रहा सेंगोल का विवाद, कांग्रेस नेता बोले : Sengol's controversy is not stopping, Congress leader said - BJP and RSS are distorting

  •  
  • Publish Date - May 26, 2023 / 10:04 PM IST,
    Updated On - May 26, 2023 / 10:05 PM IST

नई दिल्ली । रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। नए संसद भवन के साथ ही सेंगोल भी काफी सुर्खियों में है। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। सेंगोल (राजदंड‌) पर भाजपा के दावों को कांग्रेस ने झूठा बताया है।

‘कांग्रेस केवल आदिवासी वर्ग को ठगने का काम कर रही’, बीजेपी की प्रवक्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि नई संसद को वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी से मिले ज्ञान से दूषित किया जा रहा है। बीजेपी-RSS बिना सबूत के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा, सेंगोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण बीजेपी का एक बार फिर से पर्दाफाश हो गया है।

MI Vs GT: 129 रन बनाकर शुभमन गिल हुए आउट, गुजरात स्कोर 200 के करीब… 

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सेंगोल के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया- कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? पंडित नेहरू को तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में पवित्र सेंगोल दिया गया था।

ताबड़तोड़ पैसों की बारिश.. करियर में ऊंची छलांग, बुध गोचर से इन राशि वालों की चमकने वाली किस्मत

शीर्ष 5 समाचार