देहरादून, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को सतर्कता विभाग ने बृहस्पतिवार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेकर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग से शिकायत कर आरोप लगाया था कि पाण्डे गउघाट गांव में आम के 16 पेड़ कटवाने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।
प्रथमद्रष्टया आरोपों के सही पाए जाने पर हल्द्वानी स्थित सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाषा दीप्ति अविनाश
अविनाश