कोलकाता, पांच मई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सौमित्र मोहन को राज्यपाल आर. एन. रवि का सचिव नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी मोहन वर्तमान में परिवहन विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उनके पास श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है।
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि “सौमित्र मोहन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है।”
भाषा
मनीषा दिलीप
दिलीप