जम्मू, 12 मई (भाषा) जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगिंदर सिंह ने मंगलवार को जिले में मौजूदा सुरक्षा हालात का आकलन करने और खुफिया जानकारी जुटाने के तंत्र की प्रभावशीलता की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
एसएसपी ने जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विभाग की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) को दोहराया।
उन्होंने कहा कि मानव खुफिया तंत्र के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रभावी निगरानी व्यवस्था काफी हद तक जमीनी स्तर पर उपस्थिति और स्थानीय स्रोतों के मजबूत नेटवर्क को बनाए रखने पर निर्भर करती है।
उन्होंने कहा कि हालांकि प्रौद्योगिकी भी महत्वपूर्ण है, लेकिन उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में जमीनी स्तर से प्राप्त वास्तविक समय की खुफिया जानकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एसएसपी ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर संपर्क को और मजबूत करने और खुफिया समन्वय को बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि असामाजिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ समय पर निवारक कार्रवाई की जा सके।
भाषा खारी दिलीप
दिलीप