Teacher Service Terminated: नौकरी से निकाले जाएंगे ये शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने खुद किया ऐलान, इस परीक्षा को बिना पास किए ही कर रहे थे जॉब

नौकरी से निकाले जाएंगे ये शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने खुद किया ऐलान, Teacher service terminated without UGC Net Clearance

Teacher Service Terminated: नौकरी से निकाले जाएंगे ये शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने खुद किया ऐलान, इस परीक्षा को बिना पास किए ही कर रहे थे जॉब
Modified Date: March 6, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:28 pm IST

आइजोल: Teacher Service Terminated  मिजोरम के शिक्षा मंत्री वनलालथलाना ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अब महाविद्यालयों के उन शिक्षकों की सेवाएं जारी नहीं रखेगी जिन्होंने ‘यूजीसी नेट’ परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत भर्ती किए गए शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए काम कर रही है।

विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए वनलालथलाना ने कहा कि सरकार अब उन शिक्षकों को नियुक्त नहीं करेगी जिन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित अनिवार्य राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास नहीं की है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्तियां मार्च के अंत तक आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएंगी। शिक्षकों का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब इन शिक्षकों की भर्ती की गई थी तब नौकरी वाले विज्ञापनों में नेट को आवश्यक योग्यता के रूप में नहीं रखा गया था और यह योग्यता उनके सेवा में आने के बाद अनिवार्य की गई। मंत्री ने 2019 में मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के माध्यम से ‘रूसा’ के तहत भर्ती किए गए शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दो साल की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें केंद्रीय योजना के अंतर्गत वर्गीकृत नहीं किया गया है।

Teacher service terminated  उन्होंने बताया कि राज्य की पूर्व सरकार ने उनके वेतन भुगतान की पूरी जिम्मेदारी ली थी। वनलालथलाना ने सदन को आश्वस्त किया कि इन शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जारी है और मंत्रिपरिषद में इस पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने विधानसभा को आश्वासन दिया कि कुछ प्रशासनिक विवरणों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है लेकिन उनके नियमितीकरण के संबंध में आधिकारिक निर्णय जल्द ही घोषित किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।