प्रयागराज में कार की टक्कर से सात लोग घायल
प्रयागराज में कार की टक्कर से सात लोग घायल
प्रयागराज, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना नगर के घूरपुर थाना अंतर्गत रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर में सात लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसीपी (कौंधियारा) विवेक यादव ने बताया कि थाना घूरपुर अंतर्गत रविवार शाम एक कार चालक ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें कुल सात लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
यादव ने बताया कि कार चालक अनुराग शर्मा (40) को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
भाषा राजेंद्र देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


