दिल्ली में आपसी रंजिश के चलते किशोर पर चाकू से हमला करने के आरोप में सात नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में आपसी रंजिश के चलते किशोर पर चाकू से हमला करने के आरोप में सात नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में आपसी रंजिश के चलते किशोर पर चाकू से हमला करने के आरोप में सात नाबालिग पकड़े गए
Modified Date: May 19, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: May 19, 2026 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर में आपसी रंजिश और कथित ट्रोलिंग से जुड़े विवाद के बाद 16 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला करने के आरोप में सात नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 मई को शकूरपुर में एक पार्क के पास हुई।

उसने बताया कि हमले के संबंध में सूचना रात करीब 8:17 बजे सुभाष प्लेस थाने में प्राप्त हुई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और वहां किशोर को गंभीर रूप से घायल पाया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित का काफी खून बह रहा था और सुभाष प्लेस के थाना प्रभारी तेज पाल सिंह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस ने कहा कि त्वरित चिकित्सा सहायता से उसकी जान बचाने में मदद मिली।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 3(5) (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज करते हुए हमले में शामिल सभी सात किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी प्रतिद्वंद्वी स्थानीय समूहों से जुड़े हुए हैं और कथित ट्रोलिंग के बाद शुरू हुए विवाद को लेकर आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने कहा, “अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू घटना से लगभग तीन दिन पहले ऑनलाइन खरीदा गया था।”

भाषा

नोमान नोमान पारुल

पारुल


लेखक के बारे में