झारखंड में प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्य गिरफ्तार

Ads

झारखंड में प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 02:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

लातेहार (झारखंड), 30 मई (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उग्रवादी समूह का एक कमांडर भी शामिल है, जिसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालूमठ इलाके में छापेमारी की और प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्यों को धर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में संगठन का क्षेत्रीय कमांडर रमेश गंझू भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके पास से एक अर्द्ध स्वचालित राइफल, कारतूस और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 1.47 लाख रुपये नकद, बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद, 11 मोबाइल फोन और वर्दी बरामद की है।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप