नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आये

Ads

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 08:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नोएडा, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण के सात नये मामले सामने आये हैं । इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 25,477 हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित सात नये मामले सामने आये हैं । उन्होंने बताया कि इसी अवधि में नौ मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं ।

उन्होंने बताया जिले में 61 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में अब तक कुल 25,325 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं रंजन

रंजन