जम्मू कश्मीर के पुंछ में आग लगने से कई दुकानें खाक

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आग लगने से कई दुकानें खाक

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 12:52 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 12:52 PM IST

जम्मू, सात जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के आग लगने से करीब एक दर्जन दुकान जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड स्थित बुफलियाज सेंट्रल मार्केट में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सेना और सीआरपीएफ कर्मियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया जिसमें बाद में दमकलकर्मी भी शामिल हुए।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने कहा कि आधा घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पास की दुकानों में फैलती चली गई।

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल