Sex Racket Busted In Delhi: राजधानी के इस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, इतने लोग हुए गिरफ्तार, मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद

Sex Racket Busted In Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Sex Racket Busted In Delhi: राजधानी के इस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, इतने लोग हुए गिरफ्तार, मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद

Sex Racket Busted In Delhi/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 1, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: July 1, 2026 10:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।
  • पुलिस ने देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
  • पुलिस ने स्पा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Sex Racket Busted In Delhi: नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पंचकुइयां रोड पर एक स्पा पर मारे गए छापे के दौरान 26 से 40 साल की उम्र की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया और यह पता लगाने के लिए उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं कि क्या इस गिरोह में और भी लोग शामिल थे।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि पंचकुइयां रोड पर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘एसआईएन स्पा’ में मानव तस्करी की गतिविधियां चल रही हैं। (Sex Racket Busted In Delhi) पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना की पुष्टि करने के लिए टीम ने पहले एक फर्जी ग्राहक को स्पा में भेजा और वहां देह व्यापार की पुष्टि हुई। उनके मुताबिक, इसके बाद पुलिस टीम ने परिसर पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने स्पा संचालक को किया गिरफ्तार

Sex Racket Busted In Delhi: पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, नबी करीम के मुल्तानी ढांडा निवासी अजय मल्होत्रा ​​(39) ने स्पा का संचालन करने और स्पा सेवाओं की आड़ में देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। पहाड़गंज थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.