Sex Racket Busted In Varanasi| Photo Credit: IBC24
ऊना: Sex Racket News Today देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है।
Himachal Pradesh Sex Racket इसी बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस ने एक स्थानीय ढाबे से संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन महिलाओं को मुक्त कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राहक के रूप में अपनी टीम के एक सदस्य को ढाबे पर भेजा था और इसी दौरान उन्होंने छापा मारा। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन हिरेमठ ने पुष्टि की कि पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया है और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।