टिक-टॉक वीडियो बनाने वाले युवक का यौन शोषण, युवक के 4 फैंस ने मिलकर किया अप्रा​कृतिक दुष्कर्म, धारा 377 दर्ज

टिक-टॉक वीडियो बनाने वाले युवक का यौन शोषण, युवक के 4 फैंस ने मिलकर किया अप्रा​कृतिक दुष्कर्म, धारा 377 दर्ज

टिक-टॉक वीडियो बनाने वाले युवक का यौन शोषण, युवक के 4 फैंस ने मिलकर किया अप्रा​कृतिक दुष्कर्म, धारा 377 दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 13, 2019 3:31 am IST

मुंबई। टिकटॉक वीडियो बनाकर सोशल साइट्स हमें डालने वाले एक युवक को उसके फैंस ने ही दुष्कर्म का शिकार बना डाला। दुष्कर्म पीड़ित युवक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिक-टॉक, इंस्टाग्राम और हेलो का मुरीद था। वह इन नेटवर्किंग साइट्स पर अपना विडियो बनाकर लोड किया करता था। उसके फैंस लाखों में थे। इन्हीं फैंस में से चार ऐसे फैंस निकले, जिन्होने विडियो बनाने वाले पीड़ित युवक का अप्राकृतिक यौन शोषण कर डाला।

यह भी पढ़ें —प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, ठंड के साथ छाया घना कोहरा

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित द्वारा पोस्ट किए जा रहे विडियो को फॉलो करते हुए उसके नोटिफिकेशन के आधार पर कुर्ला पहुंच थे। वहां से वे एयरपोर्ट स्थित एक होटल में पीड़ित को ले गए।

यह भी पढ़ें —छत्तीसगढ़ में भी नहीं लागू होगा CAB ? कैबिनेट मंत्र…

होटल में सभी ने पार्टी किया और फिर चारों युवकों ने पीड़ित युवक को कार में बिठाकर रात भर मुंबई की सड़कों पर बारी-बारी से उसका यौन शोषण किया। पीड़ित ने यह बात घरवालों को बताई, जिसके बाद उन्होंने बी.बी.मार्ग पुलिस थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। घटना की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें — स्पेशल ट्रेन से कांग्रेस कार्यकर्ता आज दिल्ली के लि…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/UqPAac73pYo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com