सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का वीडियो, कहा- मैं मुसलमान हूं, पत्नी और बच्चों के धर्म को लेकर भी कही ये बात…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का वीडियो, कहा- मैं मुसलमान हूं, पत्नी और बच्चों के धर्म को लेकर भी कही ये बात...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का वीडियो, कहा- मैं मुसलमान हूं, पत्नी और बच्चों के धर्म को लेकर भी कही ये बात…
Modified Date: December 4, 2022 / 02:51 am IST
Published Date: December 4, 2022 2:51 am IST

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारत सरकार के नए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। सरकार के इस नए कानून को लेकर लोग हिंदू—मुसलिम की जंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो में धर्म और हिंदुस्तान से संबंधित बातें करते नजर आ रहे हैं।

Read More: पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बेहोशी की हालत में मिली मासूम

बता दें कि यह वीडियो बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने अधिकारिक एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान ने कहा है कि मेरी बीवी हिंदू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि हमने कभी हिंदू-मुसलमान की बात ही नहीं की है।

 

Read More: शादी समारोह के दौरान लगी भीषण आग, लोगों में मची भगदड़

उन्होंने आगे कहा है कि कई बार जब बच्चे स्कूल गए तो उन्हें फॉर्म में धर्म बताना पड़ता है। मेरी बेटी जब छोटी थी, तो उसने मुझसे कई बार पूछा कि पापा हम किस धर्म के हैं? तो मैंने उन्हें बताया कि हम भारतीय हैं, कोई धर्म नहीं है और होना भी नहीं चाहिए। वहीं, अनुभव सिन्हा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि ”बात तो है”!

Read More: कोंडागांव में सुरक्षा के चलते 4 मतदान केंद्रों को किया गया शिफ्ट, कल होगा मतदान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"