सड़क हादसे में शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेकश वल्लभ माहेश्वरी की मृत्यु

Ads

सड़क हादसे में शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेकश वल्लभ माहेश्वरी की मृत्यु

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 10:53 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 10:53 PM IST

जयपुर, आठ मार्च (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में रविवार शाम एक एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में जयपुर के एक व्यवसायी की मृत्यु हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जयपुर से मथुरा जा रहे शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक वल्लभ माहेश्वरी (62) की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि रैणी थानाक्षेत्र में माहेश्वरी की बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से टकरा गई और इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि माहेश्वरी और उनके चालक को राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद माहेश्वरी को अलवर के एक अन्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आईं।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने माहेश्वरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उद्योगपति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाषा बाकोलिया अमित

अमित