गर्ल्स कॉलेज के बाहर शर्मनाक करतूत, छात्राओं को देख न्यूड हो जाता शख्स, इस तरह करता गंदे इशारे

Shameful act outside Girls College: स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों को पकड़ने निर्भया स्क्वॉड की तैनाती रहती है। महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी में ड्यूटी देती हैं लेकिन इस घटना ने काम करने के तरीके की पोल खोल दी है। क्योंकि पिछले कई दिनों से यह हरकत चल रही है लेकिन एक भी महिला पुलिसकर्मी वहां दिखाई नहीं दी।

गर्ल्स कॉलेज के बाहर शर्मनाक करतूत, छात्राओं को देख न्यूड हो जाता शख्स, इस तरह करता गंदे इशारे

Shameful act outside Girls College

Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 5, 2022 11:57 am IST

Shameful act outside Girls College: जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के एक बड़े गर्ल्स सरकारी कॉलेज के बाहर पिछले हफ्ते भर से एक शर्मनाक करतूत एक सनकी शख्स द्वारा की जा रही है। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो एक बार तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने पुलिस को वीडियो दिए तो पुलिस वालों के होश उड़ गए।

दरअसल, वीडियो में एक युवक अपनी कार में बैठकर कॉलेज के बाहर लड़कियों को गंदे इशारे करता दिखता है। वह पूरी तरह न्यूड था और गंदे काम करता दिख रहा है। सनकी लड़के की इस सनक को वीडियो में कैद कर लिया गया है। अब सीसीटीवी कैमरे और लड़कियों से मिले वीडियो के आधार पर पुलिस उस कार वाले की खोज कर रही है।

read more: कपल का रोमांस 45 मिनट तक रहा लाइव, धार्मिक कार्यक्रम में शर्मिंदा हुए लोग! मीटिंग के बाद भूल गए कैमरा ऑफ करना

लड़कियों ने ही बनाया वीडियो

दरअसल जयपुर (Jaipur) के लाल कोठी थाना क्षेत्र में आने वाले महारानी कॉलेज (Maharani College) के बाहर की यह घटना है। बताया जा रहा है कि लग्जरी कार में आने वाला एक लड़का इस तरह की अश्लील हरकतें करता है। कॉलेज के बाहर दोपहर में जब गर्ल्स की छुट्टी हुई तो यह लड़का अपनी कार को लेकर कॉलेज के बाहर पहुंच जाता है और अपनी कार में ही गंदे इशारे और गंदी हरकतें करता है। न्यूड होकर लड़कियों को गंदे कमेंट देता है साथ ही अपने साथ चलने के लिए भी कहता है।

read more: ना कंडोम, ना खानी होगी गोलियां! प्रेग्नेंसी रोकने का ये है बहुत आसान तरीका

लड़कियों ने पकड़ने की कोशिश की तो भागा

पिछले कई दिनों से यही घटनाक्रम चल रहा है। लेकिन शनिवार को कुछ छात्राओं ने साहस दिखाते हुए इस लड़के का वीडियो बनाया। गंदी हरकतें करते हुए कई वीडियो बनाए गए और उसके बाद कुछ छात्राओं ने कार को घेर लिया और लड़के को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन उसने अचानक कार की स्पीड बढ़ा दी और उसके बाद वहां से भाग निकला। जिसके कुछ देर पुलिस भी पहुंची लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

read more: ‘सेक्सी ड्रेस पहनो और वो सब कुछ दिखा दो जो आपके पास है’, अधेड़ मॉडल ने अपनी दो जवान बेटियों को दिए ये टिप्स

निर्भया स्क्वॉड भी पता नहीं

कॉलेज व स्कूलों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ और कार्यस्थलों के बाहर महिलाओं से होने वाली अश्लील, गंदी हरकतों को देखते हुए ही करीब 4 साल पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर ने निर्भया स्क्वॉड नाम से एक दल गठन किया था। महिलाओं का यह दल स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थल के बाहर सादे वर्दी में रहता है, ताकि उन मनचलों को पकड़ा जा सके जो इस तरह की गंदी हरकतें घटिया हरकतें करते हैं। लेकिन पिछले 10 दिन से शहर के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज के बाहर इस घटना का होना और वहां पर महिला पुलिसकर्मियों का नहीं होना निर्भया स्क्वॉड पर सवाल खड़े कर रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com