शिमलाः पब्बर नदी में दो किशोर बहे

Ads

शिमलाः पब्बर नदी में दो किशोर बहे

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 06:28 PM IST

शिमला, 26 अगस्त (भाषा) शिमला जिले में पब्बर नदी में तैरते समय तेज बहाव में 16 वर्षीय दो किशोर बह गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लापता किशोरों की पहचान रोहड़ू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) के छात्र शिवेन रोशन (16) और सक्षम (16) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई जब दोनों स्कूल से लौटने के बाद नदी में तैरने गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खोज व बचाव अभियान शुरू किया।

रात होने के कारण अभियान को रोक दिया गया था, जिसे बुधवार सुबह फिर से शुरू किया गया।

बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी शिमला से मौके पर पहुंच गई है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश