कौशांबी (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की सहायता से बुजुर्ग महिला का शव कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में आज 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से बुजुर्ग महिला का शव कुएं से बाहर निकाला है, जिसकी पहचान राजकुमारी के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम अमित
अमित