शिवसेना मणिपुर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी

Ads

शिवसेना मणिपुर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 09:52 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 09:52 PM IST

इंफाल, 19 जून (भाषा) शिवसेना की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एम. तोम्बी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी।

राज्य की 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होगा।

सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम आने वाले विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार उतारेंगे। हम ज़मीन की रक्षा और विकास करना चाहते हैं। चूँकि दूसरे राजनीतिक दल (मणिपुर के जातीय संघर्ष का) कोई समाधान निकालने में नाकाम रहे हैं, इसलिए लोगों की जान और संपत्ति बचाने की कोशिशों में शिवसेना जैसे दलों का समर्थन किया जाना चाहिए।’’

विधानसभा की 60 सीट में से 40 इंफाल घाटी में हैं और बाकी पहाड़ी इलाकों में हैं।

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने कहा, ‘‘हम विधानसभा चुनाव में दहाई अंकों में सीट जीतने की कोशिश करेंगे… अगर पंचायत चुनाव होते हैं, तो पार्टी उनमें भी हिस्सा लेगी और 30 से ज़्यादा उम्मीदवार उतारेगी।’’

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव