तीन काले कानूनों के वास्तुकार हैं अमरिंदर सिंह, कैप्टन के खिलाफ मुखर हुए नवजोत सिंह सिद्धू
तीन काले कानूनों के वास्तुकार हैं अमरिंदर सिंह! Sidhu calls Amarinder Singh an 'architect' of the Centre's 3 agricultural laws
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का ”वास्तुकार” बताया, जिनके खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिद्धू की टिप्पणी सिंह के उस बयान के दो दिन बाद सामने आई कि कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।
Read More: अब अभिनेत्री अनन्या पांडे पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, बयान दर्ज कराने पहुंची NCB दफ्तर
पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिंह ने यह भी कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि टूटकर बने अकाली समूहों के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे है। सिद्धू ने कृषि कानूनों के अमल में आने पर खेती-किसानी में बड़े उद्योगपतियों का दखल बढ़ने के किसानों के आरोपों के संदर्भ में ट्वीट किया, ”तीन काले कानूनों के वास्तुकार…जो अंबानी को पंजाब की किसानी में लाए…जिन्होंने एक-दो बड़े कार्पोरेट के लाभ के लिए पंजाब के किसानों, छोटे विक्रेताओं और मजदूरों को बर्बाद किया।”
सिद्धू ने इस ट्वीट में अमरिंदर सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसके साथ उनका एक वीडियो साझा कर उन्हें कृषि कानूनों का वास्तुकार बताया। अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। इनमें से अधिकतर पंजाब और हरियाणा से हैं।
Read More: दिवाली से पहले सरकार ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, 25 फीसदी बढ़ाया भत्ता

Facebook


