सिख संगठन ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच का स्वागत किया

Ads

सिख संगठन ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच का स्वागत किया

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 04:52 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 04:52 PM IST

श्रीनगर, 10 फरवरी (भाषा) ऑल पार्टी सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाने का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘खेल, विशेषकर क्रिकेट, लोगों को करीब लाने और शत्रुता को कम करने की शक्ति रखते हैं। इस तरह की खेल गतिविधियां लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने और भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद और समझ का माहौल बनाने में मदद करेंगी।’

उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट शांति का सेतु होना चाहिए, राजनीति का युद्धक्षेत्र नहीं।’

रैना ने भारत और पाकिस्तान दोनों के प्रधानमंत्रियों से क्षेत्र में आतंकवाद को समाप्त करने और स्थायी शांति को बढ़ावा देने की दिशा में ईमानदारी से काम करने की अपील की।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश