Mathura Five Dead Bodies Found || Image- Sachin Gupta Twitter
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खप्परपुर गांव में मंगलवार को एक दंपति और उनके तीन नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। (Mathura Five Dead Bodies Found) मौके से परिवार के मुखिया द्वारा बनाया गया एक वीडियो, दीवार पर लिखा संदेश और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट और वीडियो की सामग्री के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों की पहचान किसान मनीष कुमार (35), उनकी 32 वर्षीय पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चों-दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है।
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि सभी शव घर के एक कमरे में मिले। घटना की जानकारी मनीष कुमार के भाई ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, जब बच्चे सुबह खेलने के लिए बाहर नहीं आए तो मनीष का भाई कुछ ग्रामीणों के साथ दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, जहां परिवार के सभी सदस्य मृत मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Mathura Update :-
मथुरा में एक कमरे में 5 लाशें मिलीं। मनीष, पत्नी और 3 मासूम बच्चे थे।
पुलिस को दीवार पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा– “मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान नहीं करे”
एक पूरा परिवार खत्म हो गया। मौत की क्या वजह हो सकती है? https://t.co/Txyu3fD2GP pic.twitter.com/DRTeO3JcwZ
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 10, 2026
VIDEO | Uttar Pradesh: A couple and their three minor children were found dead inside their home in Mathura’s Khapparpur village.
Mathura SSP Shlok Kumar says, “The deceased was a 35-year-old man. Along with him, his wife and three children have also died. A suicide note was… pic.twitter.com/iKaNyn5JYr
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पूरनपुर राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह थाना गजरौला क्षेत्र में कोहरे के बीच अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक की टक्कर के बाद भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी जबकि ट्रक सड़क पर पलट गया।
इस दुर्घटना में नेपाल के निवासी 11 वर्षीय सुभान की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। (Mathura Five Dead Bodies Found) जिले की गजरौला थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को तड़के थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की ओर से जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए पशु को बचाने के लिए मुड़ा। तभी पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। पल भर में सड़क पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहन पलट गए।
इस टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में गिर गयी और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। कई यात्री सीटों और सामान के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला।