Mutual Fund SIP Investment : 5000 रुपये की बचत और बन गए करोड़पति! जानें वह सीक्रेट फॉर्मूला जिससे बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की किल्लत

हर महीने छोटी बचत को सही निवेश में लगाकर करोड़पति बनना संभव है। SIP के जरिए 5,000 रुपये महीने निवेश कर लंबी अवधि में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है।

Mutual Fund SIP Investment : 5000 रुपये की बचत और बन गए करोड़पति! जानें वह सीक्रेट फॉर्मूला जिससे बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की किल्लत

Mutual Fund SIP Investment / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 20, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: April 20, 2026 7:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिर्फ 5,000 महीने की SIP से बन सकता है 1 करोड़ से ज्यादा का फंड।
  • 15-17% रिटर्न पर 20-22 साल में बन सकते हैं करोड़पति।
  • हर साल निवेश बढ़ाने से तेजी से बढ़ता है पैसा।

नई दिल्ली : Mutual Fund SIP Investment आज के दौर में हर युवा का सपना अमीर बनना और अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना होता है। मान लीजिए 28 वर्षीय आकाश, जो एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में काम करते हैं, हर महीने अपनी सैलरी से 10,000 रुपये बचा लेते हैं। यदि वे इस बचत को केवल बैंक खाते में रखने के बजाय सही जगह निवेश करें, तो वे अपने रिटायरमेंट से बहुत पहले ही करोड़पति बन सकते हैं। वित्तीय जानकारों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) लंबी अवधि में धन सृजन का सबसे सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

5,000 रु से कैसे बने करोड़पति  ?

आकाश के लिए करोड़पति बनने का गणित बहुत सरल है, जिसे सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए समझा जा सकता है। Monthly 5000 Investment Plan अगर आकाश हर महीने 5,000 रुपये की SIP शुरू करते हैं और उन्हें सालाना औसतन 15% का रिटर्न मिलता है, तो 22 साल में उनके पास 1.03 करोड़ रुपये का बड़ा फंड तैयार हो जाएगा। अगर निवेश पर सालाना रिटर्न 17% मिल जाता है, तो आकाश महज 20 साल में ही 1.01 करोड़ रुपये के मालिक बन जाएंगे। इस दौरान उनका कुल निवेश मात्र 12 लाख रुपये के आसपास होगा।

स्मार्ट निवेश का तरीका

आकाश के लिए सबसे बेहतर सलाह यह है कि वे हर साल अपने निवेश में 10% की वृद्धि करें। यदि वे 5,000 रुपये से शुरू कर हर साल निवेश राशि बढ़ाते हैं, तो 15% रिटर्न के हिसाब से 20 साल बाद उनके पास 1.39 करोड़ रुपये होंगे। म्यूचुअल फंड की खासियत यह है कि यहाँ निवेश की शुरुआत महज 500 रुपये जैसी छोटी राशि से भी की जा सकती है।

जल्दी शुरुआत करने से होते है ये फायदे

अमीर बनने के लिए कितना निवेश किया से ज्यादा जरूरी यह है कि कितनी जल्दी शुरुआत की। आकाश जैसे युवा गर 25-30 साल की उम्र में निवेश का रोडमैप तैयार कर लेते हैं, तो उनके लिए करोड़ों का फंड जुटाना आसान हो जाता है। म्यूचुअल फंड में 12% से 15% तक का रिटर्न परंपरागत विकल्पों की तुलना में काफी बेहतर है। हालांकि, यह बाजार के जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.