SIR in 16 States: इस दिन से देश के 16 राज्यों में शुरू होगा एसआईआर का तीसरा चरण, चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान
SIR in 16 States: इस दिन से देश के 16 राज्यों में शुरू होगा एसआईआर का तीसरा चरण, चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान
SIR in 16 States | Photo Credit: Ai
- SIR तीसरे चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा
- 3.94 लाख BLOs और 3.42 लाख BLAs घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे
- अलग-अलग राज्यों में ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तिथियां तय की गई हैं
नई दिल्ली: SIR in 16 States देशभर में एक बार फिर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान हो चुका है (Special Intensive Review)। चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा कर दी है।
चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण (SIR Phase 3) का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमपात वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एसआईआर का कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा। (Election Commission SIR)
SIR Process India तीसरे फेज में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा में SIR किया जाएगा।
3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
SIR के तीसरे चरण के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLOs) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से मिलेंगे, (Booth Level Verification) इसमें उनकी सहायता 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (BLAs) करेंगे, जिन्हें राजनीतिक दलों द्वारा गणना चरण के दौरान नियुक्त किया गया था। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार BLOs और BLAs का विवरण एनेक्सचर-II में दिया गया है।
किस राज्य की मतदाता सूची कब होगी जारी?
- ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर — ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 05 जुलाई 2026, फाइनल लिस्ट 06 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
- दमन और दीव (DNH & DD) – ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 10 जुलाई 2026, फाइनल लिस्ट 11 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
- उत्तराखंड – ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 14 जुलाई 2026, फाइनल लिस्ट 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 21 जुलाई 2026, फाइनल लिस्ट 22 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
- तेलंगाना, पंजाब-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 जुलाई 2026, फाइनल लिस्ट 01 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।
- कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 05 अगस्त 2026, फाइनल लिस्ट 07 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी।
- नागालैंड-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 20 सितंबर 2026, फाइनल लिस्ट 22 नवंबर 2026
- त्रिपुरा-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 21 अक्टूबर 2026, फाइनल लिस्ट 23 दिसंबर 2026
भारत निर्वाचन आयोग ने अनुबंध-I के अनुसार, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संचालन का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/4lI2sNkJcW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- RCB vs KKR Highlights: रायपुर में गरजा कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB ने इतने विकेट से कोलकाता को दी मात
- ran Statement on India: ईरान के इस मंत्री ने खोली अमेरिका की पोल? इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात, होर्मुज पर भी दिया बड़ा बयान
- Vande Bharat: प्रतीक यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव के भाई की मौत पर सस्पेंस, क्या विसरा रिपोर्ट में होगा चौंकाने वाला मामला?

Facebook


