शिलांग, 18 जून (भाषा) मेघालय में 20 जून से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी डी आर तिवारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
तिवारी ने कहा कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 20 जून से 29 जून तक तैयारी के चरण के साथ शुरू होगी, जिसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।
तिवारी ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची पांच अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके बाद मतदाताओं को चार सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बदलाव निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सख्ती से किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और अपात्र लोगों के नाम हटें।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल