यूएई में स्थिति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं: अभिनेत्री स्वासिका

Ads

यूएई में स्थिति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं: अभिनेत्री स्वासिका

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 03:36 PM IST

कोच्चि, चार मार्च (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बुधवार को लौटी मलयालम अभिनेत्री स्वासिका ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के बाद खाड़ी देश में स्थिति ‘‘घबराहट भरी’’ नहीं थी।

अभिनेत्री ने यहां हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से कहा कि वहां स्थिति ‘‘सामान्य’’ है और लोग बिना किसी दिक्कत के अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘अभी कोई गंभीर या घबराहट वाली स्थिति नहीं है, लेकिन दूसरे देशों के लोगों को निश्चित रूप से परेशानी होगी।’’

वह एक चार्टर्ड विमान से कोच्चि पहुंचीं, जिसमें बच्चों सहित लगभग 186 यात्री सवार थे।

उसी विमान से आए कुछ अन्य यात्रियों ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि स्थिति सामान्य थी और ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं थी’’।

उसी विमान से आए मलप्पुरम निवासी याकूब ने कहा कि ड्रोन उड़ते हुए देखे जा सकते थे, लेकिन लोग सुरक्षित थे और वहां की सरकार आवश्यक उपाय कर रही थी।

एक अन्य यात्री बेंगलुरु निवासी गणेश ने कहा कि वहां सब कुछ नियंत्रण में था, हालांकि ड्रोन को मार गिराए जाने और जमीन पर कुछ नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले तथा तेहरान की जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों पर बमबारी जारी रखने के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है।

भाषा यासिर अमित

अमित