मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह अवैध बंकर नष्ट किये गये

Ads

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह अवैध बंकर नष्ट किये गये

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 01:22 PM IST

इम्फाल, 23 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह अवैध बंकर नष्ट कर दिए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसके मुताबिक, तिंगपिबुंग गांव में दो, लुंगटर हिल में तीन तथा लेप्लेन गांव में एक बंकर नष्ट किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इन ठिकानों से 7.62 मिलीमीटर कारतूस के 12 खोखे जब्त किए।

अधिकारियों के अनुसार, एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा से सटे एक स्थान से हथियार और विस्फोटक बरामद किये।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गयी वस्तुओं में एक एके-47 राइफल और मैगजीन, एक कार्बाइन और मैगजीन तथा चार आईईडी शामिल हैं।

भाषा वैभव

वैभव