पाकिस्तान में पिछले नौ महीने में छह भारतीय कैदियों की मौत : विदेश मंत्रालय

Ads

पाकिस्तान में पिछले नौ महीने में छह भारतीय कैदियों की मौत : विदेश मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - October 7, 2022 / 05:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ महीने में पाकिस्तान में छह भारतीय कैदियों की मौत हुई है और इस विषय को इस्लामाबाद के समक्ष उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा कि यह समस्या जारी है जो पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की मौत के बढ़ते मामलों से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीने में छह भारतीय कैदियों की पाकिस्तान में मौत हुई है जिसमें से पांच मछुआरे हैं ।

बागची ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है क्योंकि इन सभी ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और इन्हें अवैध तरीके से रखा गया था।

उन्होंने कहा कि हमने इस विषय को पड़ोसी देश के समक्ष उठाया है । इस विषय को पाकिस्तान में हमारे उच्चायोग ने भी उठाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह अपने देश में भारतीय कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे ।

उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि पाकिस्तान तत्काल सभी भारतीय कैदियों की रिहाई एवं वापसी सुनिश्चित करे ।

भाषा दीपक

दीपक नरेश

नरेश