अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 3, 2021 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

ईटानगर, तीन दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,285 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 280 है। इस पूर्वोत्तर राज्य में अभी 36 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 54,969 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 14,17,560 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका