भाजपा विधायक ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां, बैठक के नाम पर हॉल में जमा हुईं सौकड़ों आशा कार्यकर्ता

भाजपा विधायक ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां, बैठक के नाम पर हॉल में जमा हुईं सौकड़ों आशा कार्यकर्ता

भाजपा विधायक ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां, बैठक के नाम पर हॉल में जमा हुईं सौकड़ों आशा कार्यकर्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 25, 2020 1:42 pm IST

कर्नाटक: कोरोना संक्रमण के साइकल को तोड़ने के लिए सरकार ने पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया है। इस दौरान सरकार ने लोगों को निर्देश दिया है कि वे घर से बाहर न निकलें, लेकिन जनप्रति​धि ही सरकार के नियमों की ही धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला कर्नाटक के होन्नाली से सामने आया है, जहां भाजपा विधायक ने आशा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को एक ही हॉल में बैठाया गया था, वो भी एक दूसरे के नजदीक। जबकि सरकार ने सख्त निर्देश दिया है कि कोरोना से बचाव के लिए एक मीटर की दूरी अनिवार्य है।

Read More: सैलून गए तो खैर नहीं, नाई ने कर दी ऐसी गलती गांव के 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जानें पूरा मामला

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि आशा कार्यकर्ता एक दूसरे के नजदीक बैठे हुए हैं और विधायक उन्हें संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि आशा कार्यकर्ता कोरोना वायरियर्स के तौर पर संकट के समय में सरकार की मदद कर रहे हैं और वे लगातार लोगों तक राहत पहुंचाने में लगे हुए हैं। ऐसे हालात में अगर एक भी आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित होती है तो स्थिति चिंताजनक हो जाएगी।

Read More: पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में 1490 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, देखिए किस राज्य में मिले कितने मरीज

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"